Categories

Products sold

1,500+

Active
Dealers

Products sold

196,111

Products sold

Products sold

10 Lakhs+

Farmers Registered

heart emoji

Trusted by 10+ lakhs of farmers

The best services and features to ensure a seamless
buying experience for you.

Pakka bill with GST

Pakka bill
with GST

Get pakka bill with GST for your purchases.

Pakka bill with GST

Spare Parts and Accessories

Check out our spares and accessories section.

Pakka bill with GST

365 Days
Call Support

Pre or post purchase assistance from Balwaan experts.

Pakka bill with GST

7-Day
Easy Return

Allowing easy returns & replacements on Balwaan products.

Check out our blog

Chukandar ki kheti 2026: ये 5 उन्नत किस्में किसानों को बना देंगी मालामाल

Feb 03, 2026

प्रिय पाठकों बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका स्वागत है।Chukandar ki kheti: चुकंदर की खेती भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर की जाती है क्योंकि चुकंदर ही एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन शरीर के लिए इतना फायदेमंद माना जाता है की डॉक्टर भी इसे खाने की अक्सर सलाह देते है। चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन्स इसे बाजार में बहुत ही लोकप्रियता प्रदान करती है जिसके चलते किसानों के लिए इसकी खेती करना एक लाभकारी व्यवसाय साबित हो सकता है। लेकिन चुकंदर की खेती करने के लिए सबसे बड़ा कदम है सही किस्मों का चुनाव करना। यदि सही किस्मों का चुनाव न किया जाए तो आपकी चुकंदर की खेती में उत्पादन पर भारी असर पड़ सकता है। इसी समस्याएं का हल हम आज के इस ब्लॉग में समझेंगे जहां हम बात करेंगे चुकंदर की खेती करने के लिए कुछ उन्नत किस्मों के बारे में जो किसानों को बम्पर उत्पादन दे सकती है।  चुकंदर की उन्नत किस्में चुकंदर की कई किस्में उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ किस्में विशेष रूप से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। चलिए जानते हैं कुछ प्रमुख किस्मों के बारे में:1. MSH102यह चुकंदर की सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली किस्मों में से एक है, जो तेजी से बढ़ने के साथ उच्च गुणवत्ता वाली होती है।  इसका आकार औसतन मध्यम से बड़ा होता है और इसकी जड़ें गहरे लाल रंग की होती हैं। MSH102 की खासियत यह है कि यह जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशील है और कम समय में अधिक पैदावार देती है। 2. Beet Indam – RubyBeet Indam – Ruby चुकंदर की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है, जो मुख्य रूप से उसकी गहरी लाल रंगत और मिठास के लिए जानी जाती है। इसका आकार गोल होता है और यह किस्म उच्च उत्पादन क्षमता वाली है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल सकता है। 3. Shine RedballShine Red Ball चुकंदर की एक और प्रसिद्ध किस्मों में से एक है, जो खासतौर पर भारतीय जलवायु के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यह चुकंदर की गोल और चिकनी जड़ें बनाती है, जो बाजार में आकर्षक होती हैं। इसकी त्वचा पर हल्का लाल रंग और उसका मीठा स्वाद इसे लोकप्रिय बनाता है। 4. Ashoka-RedmanAshoka-Redman चुकंदर की किस्म में जड़ों का आकार बहुत अच्छा होता है, और यह किस्म विशेष रूप से उपजाऊ मिट्टी में बेहतर पैदावार देती है। इसका रंग गहरा लाल होता है, और इसके पौधे ठंडे मौसम में बेहतर उगते हैं। इसे औद्योगिक उपयोग के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। 5. Early WonderEarly Wonder, जैसा नाम से ही स्पष्ट है, यह एक जल्दी पकने वाली किस्म है। इसकी जड़ें गोल और हल्के लाल रंग की होती हैं। यह किस्म खासतौर पर उन किसानों के लिए आदर्श है जो जल्दी फसल लेने के इच्छुक होते हैं। इसकी जल्दी पकने की क्षमता किसानों को एक या दो अतिरिक्त फसल का फायदा देती है। चुकंदर की खेती ( Chukandar ki kheti ) के फायदे :  बाजार में बढ़ती मांग : आजकल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण चुकंदर की मांग लगातार बढ़ रही है। चुकंदर के विभिन्न स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए, इसका उपयोग जूस, सलाद, सूप और अन्य खाद्य उत्पादों में किया जाता है।  सेहत के लिए फायदेमंद : चुकंदर में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि आयरन, फोलिक एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट्स, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह रक्तदाब को नियंत्रित करने, पाचन तंत्र को सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। कम लागत और ज्यादा मुनाफा : चुकंदर की खेती ( Chukandar ki kheti )  शुरू करने के लिए अन्य फसलों के मुकाबले कम लागत आती है। इसके लिए आपको महंगे बीजों, रसायनों या अत्यधिक उर्वरकों की जरूरत नहीं होती। इसके बावजूद, चुकंदर का उत्पादन बहुत अच्छा होता है और बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण किसान को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। निष्कर्षकिसानों के लिए चुकंदर की खेती ( Chukandar ki kheti )  एक बेहद फायदेमंद व्यवसाय हो सकता है, यदि उन्नत किस्मों का चयन सही तरीके से किया जाए। ऊपर बताई गई किस्में न केवल अधिक पैदावार देती हैं, बल्कि इनकी बाजार में भी अच्छी मांग है। यदि आप एक नए किसान हैं, तो इन किस्मों के साथ खेती शुरू करके आप अपने कृषि व्यवसाय को लाभकारी बना सकते हैं। साथ ही आप खेती के लिए Balwaan Krishi के कई आधुनिक कृषि उपकरण का इस्तेमाल कर सकते है जिससे आपकी खेती का कार्य पारंपरिक तरीकों के मुकाबले बहुत ही जल्दी और आसानी से पूरा होगा ।इन आधुनिक उपकरणों के बारे में जानने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट Balwaan Krishi पर। ये भी पढ़े: सर्दी में स्ट्रॉबेरी की खेती: 3 महीने में लाखों की कमाई कैसे करें?Polyhouse Farming - सर्दियों में इस विधि से करें सब्जियों की देखभाल एवं प्रबंधन 

Read more

स्ट्रॉबेरी की खेती: 3 महीने में लाखों की कमाई कैसे करें?

Jan 10, 2026

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका हार्दिक स्वागत है।सर्दी में स्ट्रॉबेरी की खेती: आज के समय में खेती सिर्फ जीवनयापन का साधन नहीं रही, बल्कि सही फसल, सही मौसम और आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान इसे लाभदायक व्यवसाय बना रहे हैं। भारत में स्ट्रॉबेरी की खेती इसी का बेहतरीन उदाहरण है, जहाँ किसान सर्दी के मौसम में 3–4 महीनों में शानदार मुनाफा कमा रहे हैं।पहले स्ट्रॉबेरी की खेती केवल पहाड़ी इलाकों या महाराष्ट्र जैसे कुछ चुनिंदा राज्यों तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन अब आधुनिक कृषि तकनीकों और मशीनों की मदद से उत्तर भारत, मध्य भारत और राजस्थान जैसे राज्यों में भी स्ट्रॉबेरी की सफल खेती की जा रही है।स्ट्रॉबेरी की खेती क्या है और यह इतनी फायदेमंद क्यों है?स्ट्रॉबेरी एक high value cash crop है, जिसकी मांग बाजार में पूरे साल बनी रहती है। इसका उपयोग कई जगहों पर होता है, जैसे:होटल और रेस्टोरेंटजूस और शेक सेंटरकेक, चॉकलेट और मिठाई उद्योगआइसक्रीम और डेयरी प्रोडक्ट्स स्ट्रॉबेरी की खेती के मुख्य फायदे:कम जमीन में अधिक उत्पादन3–4 महीनों में फसल तैयारबाजार में अच्छा और स्थिर भावसीधे किसान से खरीदी (Direct Market Demand)इसी वजह से आज हजारों किसान स्ट्रॉबेरी की खेती से लाखों रुपये की आमदनी कर रहे हैं।सर्दी के मौसम में स्ट्रॉबेरी की खेती क्यों करनी चाहिए? 1 सर्दी का मौसम स्ट्रॉबेरी के लिए सबसे उपयुक्तस्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अक्टूबर से फरवरी का समय सबसे अच्छा माना जाता है।इस दौरान:तापमान 15–25 डिग्री सेल्सियस रहता हैपौधों की बढ़वार बेहतर होती हैफल का आकार, रंग और मिठास अच्छी होती हैइसी कारण सर्दी के मौसम में स्ट्रॉबेरी की खेती सबसे ज़्यादा सफल रहती है। 2 कम मशीन, कम खर्च में खेतीस्ट्रॉबेरी की खेती में भारी और महंगी मशीनों की जरूरत नहीं होती। आजकल  किसान ऑटोमैटिक और हल्की कृषि मशीनों की मदद से कम लागत में खेती कर रहे हैं।इन आधुनिक मशीनों के फायदे:बजट में उपलब्धचलाने में आसानछोटे और मध्यम किसानों के लिए उपयुक्तमजदूरी खर्च में कमी 3 स्ट्रॉबेरी की बाजार में हमेशा बनी रहती है मांगस्ट्रॉबेरी का उपयोग कई रूपों में किया जाता है:ताजे फल के रूप मेंजूस और मिल्क शेककेक, पेस्ट्री और चॉकलेटआइसक्रीम और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीइस वजह से पूरे सीजन में स्ट्रॉबेरी की मांग बनी रहती है और किसान को अच्छा बाजार भाव मिलता है। 4 अब भारत के हर राज्य में संभव है स्ट्रॉबेरी की खेतीअब स्ट्रॉबेरी की खेती केवल पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं रही, बल्किआज किसान उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में भी स्ट्रॉबेरी की सफल खेती कर रहे हैं।इसके लिए जरूरी है:सही जानकारीसही मौसम की समझआधुनिक खेती के तरीकों को अपनाना स्प्रेयर मशीन से स्ट्रॉबेरी के पौधों की बेहतर सुरक्षास्ट्रॉबेरी के पौधों को कीट-रोग और सड़न से बचाने के लिए समय-समय पर स्प्रे करना बहुत जरूरी होता है।इसके लिए Agriculture sprayer machine सबसे आसान और प्रभावी उपाय है।स्प्रेयर मशीन के फायदे:दवा और पोषक तत्व पौधों तक समान रूप से पहुँचते हैंबीमारी का खतरा कम होता हैसमय और दवा दोनों की बचतफसल सुरक्षित और उत्पादन बेहतर आधुनिक कृषि मशीनों की जानकारी कहाँ से लें?अगर आप स्ट्रॉबेरी की खेती को आसान और ज्यादा मुनाफे वाला बनाना चाहते हैं, तो Balwaan YouTube Channel से आप:मशीनों का लाइव डेमोखेती से जुड़े उपयोगी टिप्सऑटोमैटिक कृषि उपकरणों की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा Balwaan Krishi की official  वेबसाइट सेघर बैठे मशीन ऑर्डर कर सकते हैंकीमत और फीचर्स की जानकारी ले सकते हैंअपने बजट के अनुसार सही कृषि मशीन चुन सकते हैं स्ट्रॉबेरी की खेती का सही समय पौध लगाने का समय: अक्टूबर – नवंबरफूल आने का समय: दिसंबरफल तोड़ने का समय: जनवरी से मार्चकेवल 3–4 महीनों में फसल तैयार हो जाती है, जिससे किसान को जल्दी आमदनी शुरू हो जाती है।मशीनों के इस्तेमाल से समय और पैसा कैसे बचता है?जब किसान:सही योजना बनाकरसही मौसम मेंआधुनिक कृषि मशीनों की मदद से खेती करता हैतो:मजदूरी का खर्च कम होता हैकाम जल्दी और सटीक होता हैउत्पादन पहले से अधिक मिलता हैइस तरह मशीनों के उपयोग से किसान समय भी बचाता है और लागत भी कम करता है। निष्कर्ष (Conclusion)भारत में स्ट्रॉबेरी की खेती (Strawberry Ki Kheti) आज के समय में किसानों के लिए एक स्मार्ट और लाभदायक विकल्प बन चुकी है।कम जमीन, कम लागत और ज्यादा मुनाफा — यही स्ट्रॉबेरी की खेती की सबसे बड़ी पहचान है।अगर आप कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो सर्दी में स्ट्रॉबेरी की खेती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। सही जानकारी और आधुनिक कृषि मशीनों के साथ किसान इससे शानदार आमदनी कर सकते हैं।ये भी पढ़े: Polyhouse Farming - सर्दियों में इस विधि से करें सब्जियों की देखभाल एवं प्रबंधन 

Read more

Polyhouse Farming - सर्दियों में इस विधि से करें सब्जियों की देखभाल एवं प्रबंधन

Jan 09, 2026

प्रिय पाठकों बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका स्वागत है।2026 का साल किसानों के लिए नई उम्मीदों और तकनीकों का साल बनकर आया है। इस नए साल में खेती में स्मार्ट तकनीकों का इस्तेमाल बहुत ही जरूरी हो गया है। और ऐसी ही एक स्मार्ट और आधुनिक तकनीक है पॉलीहाउस खेती (Polyhouse Farming), जो किसानों के लिए फायदे का खजाना साबित हो रही है। यह तकनीक खासतौर पर सब्जियों की खेती में बहुत कारगर है, और इसके जरिए किसान कम समय में अधिक उपज पा सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम इसी खेती के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे और पता करेंगे इस खेती से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें। Polyhouse Farming क्या है?पॉलीहाउस खेती  एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें पॉलीथीन से बने बड़े गुंबद जैसे ढांचे का उपयोग कर फसलें उगाई जाती हैं। इस संरचना में एक नियंत्रित वातावरण का निर्माण होता है, जो मौसम के उतार-चढ़ाव से बचाता है और फसलों की वृद्धि को बेहतर बनाता है। पॉलीहाउस का यह ढांचा गर्मी को अंदर बनाए रखता है और ठंडी हवाओं को बाहर निकालता है, जिससे फसलें सुरक्षित रहती हैं और उन्हें न सिर्फ सर्दी, बल्कि अत्यधिक गर्मी से भी बचाव मिलता है। इसका परिणाम यह होता है कि इस संरक्षित माहौल में सब्जियों की पैदावार बहुत ज्यादा और गुणवत्तापूर्ण होती है। सर्दियों में पॉलीहाउस फार्मिंग से सब्जियों की देखभाल और प्रबंधनसर्दियों के मौसम में जब तापमान बहुत गिर जाता है, तब पॉलीहाउस फार्मिंग की देखभाल करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। यहां कुछ Polytunnel Farming Tips दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी फसलों का अच्छे से प्रबंधन कर सकते हैं: 1. सही पौधों का चयन करेंसर्दियों में कुछ विशेष प्रकार की सब्जियाँ है जैसे कि पालक, सरसों, शिमला मिर्च, और ब्रोकोली जो पॉलीहाउस  के अंदर बेहतर बढ़ती हैं। इसलिए, यह सुनिश्चित करें कि आप ऐसी सब्जियों का चुनाव करें जो ठंडे मौसम में अच्छी तरह से उग सकती हैं। 2. सिंचाई का ध्यान रखेंसर्दियों में जलवायु में कमी आने से मिट्टी का सूखना कम हो सकता है, लेकिन पौधों को फिर भी नियमित सिंचाई की आवश्यकता होती है। पॉलीहाउस में सिंचाई का ध्यान रखने के लिए ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का इस्तेमाल करें, जो पानी को सही जगह पर और सही समय पर पहुंचाता है। 3. हवा और नमी का संतुलन बनाए रखेंपॉलीहाउस  के अंदर नमी और तापमान का संतुलन बनाकर रखें, क्योंकि अत्यधिक नमी से सड़न और फफूंद जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसके लिए, सही तरीके से वेंटिलेशन सुनिश्चित करें और हवा का प्रबंधन ठीक से करें। 4. कीटों और रोगों का प्रबंधनसर्दियों के मौसम में पोलीहॉउस फार्मिंग में कीटों का आक्रमण गर्मियों के मुकाबले कम हो सकता है , लेकिन कभी कभी कुछ बीमारियां और कीट पौधों को नष्ट कर सकते है जिसके लिए सही वक्त पर सावधानी रखना ज़रूरी है। इसके लिए नियमित रूप से पौधों की जांच करें और कीटनाशक छिड़काव के लिए बलवान कृषि के आधुनिक कृषि यंत्र जैसे Balwaan Manual Sprayer और Battery Sprayer का इस्तेमाल कर सकते है। ये उपकरण आपके पोलीहॉउस में बड़ी ही अछि तरह कीटनाशक छिड़काव करने में आपकी मदद करेंगे। बलवान स्प्रेयर को आप आसानी से कंधे पर टांग कर छिड़काव कर सकते है। इन Balwaan Agriculture Sprayer के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट balwaan.com और वीडियो के माध्यम से जानने के लिए निचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें।   Polyhouse Farming का भविष्य  Smart agriculture and farming के तहत पॉलीटनल तकनीक भविष्य में कृषि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, क्योंकि यह किसानों को मौसम पर निर्भर न रहते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त करने का अवसर देता है। यह तकनीक सिर्फ सर्दियों में ही नहीं, बल्कि पूरे साल भर सब्जियों की खेती में सहायक हो सकती है।  निष्कर्षPolyhouse Farming सर्दियों में एक प्रभावी और स्मार्ट तरीका है, जिससे किसान अपनी सब्जियों की खेती का प्रबंधन बेहतर तरीके से कर सकते हैं। Polytunnel Technique का सही उपयोग करके न केवल किसानों को अधिक उत्पादन मिलता है, बल्कि यह उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाता है। Polytunnel Farming Tips को अपनाकर, आप भी अपनी खेती को एक नई दिशा दे सकते हैं और सर्दियों में भी ताजगी से भरपूर सब्जियों का उत्पादन कर सकते हैं।आज के इस Modern farming के युग में, पॉलीहाउस  तकनीक किसानों के लिए एक अनमोल वरदान साबित हो रही है, जो कृषि के नए और उन्नत तरीके को जन्म दे रही है। यदि किसान खेती में आधुनिक कृषि यंत्र की सहायता से अपने समय और श्रम दोनों की बचत करना चाहते है तो Balwaan Krishi की वेबसाइट पर जाएँ जहाँ आपको खेती से जुडी कई आधुनिक मशीनों की रेंज उपलब्ध कराई जाती है जिससे आप आज के युग में खेती में जल्दी ही सफलता प्राप्त कर सकते है।  FAQs – पॉलीहाउस फार्मिंग से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 1. सर्दियों में पॉलीहाउस में कौन-सी सब्जियाँ उगाई जा सकती हैं। सर्दियों में पालक, सरसों, शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकोली, फूलगोभी और धनिया जैसी सब्जियाँ पॉलीहाउस में बहुत अच्छी उपज देती हैं। 2. पॉलीहाउस में कीट-रोग नियंत्रण कैसे करें? नियमित निरीक्षण करें और आवश्यकता पड़ने पर Balwaan Manual Sprayer या Battery Sprayer जैसे आधुनिक स्प्रेयर से समय पर कीटनाशक छिड़काव करें। 3. पॉलीहाउस फार्मिंग भविष्य में कितनी उपयोगी है? Smart Farming के तहत पॉलीहाउस तकनीक भविष्य की खेती का एक अहम हिस्सा है, जो किसानों को मौसम पर निर्भर हुए बिना निरंतर उत्पादन का अवसर देती है। 

Read more

Balwaan Agriculture Sprayer Machine: कम कीमत में दमदार Performance – जानिए कहां मिलेगी

Nov 12, 2025

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका हार्दिक स्वागत है।खेती-किसानी में मेहनत के साथ चाहिए एक बहुत ही बढ़िया आधुनिक कृषि यंत्र  ! Best Sprayer Machine for farming : पूरे भारत में हर क्षेत्र के किसान खेती में सफल होना चाहते है, जिसके लिए आज की इस 21 वी सदी में किसान भाई अलग-अलग तरह के आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग बड़े पैमाने पर कर रहे है, इनमें से ही एक आधुनिक मशीन है - Balwaan कंपनी की खेती में उपयोग में आने वाली Agriculture Sprayer Machines.भारत में खेती लग भग पूरे साल की जाती है जिसमें अलग-अलग मौसम के तापमान को ध्यान में रखते हुए है किसान उपयुत सिंचाई और दवाइयों का छिडकाव करते है, लेकिन उन्हें एक अहम बात का ध्यान रखना ज़रूरी है। यदि कीटनाशक और दवाइयों का छिड़काव वह अपने खेत में करना चाहते है तो उन्हें आधुनिक स्प्रेयर मशीन की मदद से करें, ऐसी ही एक मशीन एग्रीकल्चर मार्केट में फेमस है जिससे कई किसान " कीटनाशक छिड़कने वाला पंप " के नाम से भी जानते है।  तो चलिए आज के इस ब्लॉग में जानते है कोनसी वो बातें जो आपको स्प्रेयर पंप खरीदने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए और कौनसा स्प्रेयर पंप है आपके लिए सबसे बेस्ट !  2025 में Agriculture Sprayer Machine की खेती में अहमियत देश के लग-भग हर क्षेत्र के किसान हर दिन प्रगति की राह पर चल रहे है, और खेती में भी समय के साथ किसान कई बदलाव कर रहे है, उसी तरह आज के समय में कीटों का नाश करने के लिए स्प्रेयर मशीन एक बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। इन मशीनों के इस्तेमाल से खेत के एक कोने से लेकर दुसरे कोने तक सही प्रकार से फसलों में दवाइयों का छिड़काव किया जा सकता है। जिससे किसानों के मेहनत और श्रम दोनों की बचत होती है। Balwaan के स्प्रयेर पंप क्यों है ख़ास ? बलवान कंपनी पिछले कई सालों से भारत में खेती की आधुनिक एग्रीकल्चर मशीनें बना रही है। इन मशीनों की खासियत है कम से कम रखरखाव, हल्का वजन और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन। कंपनी किसानों की जरूरतों को समझते हुए सभी आधुनिक मशीनें बहुत ही अफोर्डेबल कीमतों में उपलब्ध कराती है। इसी तरह, Balwaan Sprayer Pump की पूरी रेंज भी किसानों के लिए बिल्कुल किफायती रेट्स में मिलती है, जो खेती और बागवानी दोनों के लिए उपयुक्त हैं।साथ ही, किसानों को सर्विस की कोई चिंता नहीं करनी पड़ती क्योंकि कंपनी 24 घंटे कॉल सपोर्ट की सुविधा प्रदान करती है। इन्हीं कारणों से, किसानों के बीच Balwaan Agriculture Sprayer Machines और अन्य एग्रीकल्चर यंत्र आज बहुत ही खास और भरोसेमंद विकल्प बन चुके हैं। कौन से स्प्रयेर है किसानों के लिए सबसे बेस्ट !   भारत में खेती के लिए सबसे best sprayer machine खरीदने से पहले किसानों को अपनी जरुरत और उपयोग को ध्यान में रखना चाहिए, जैसे कई ऐसे किसान होंगे जिन्हें स्प्रयेर बागवानी के उपयोग के लिए चाहिए, तो वही कुछ ऐसे किसान होंगे जो बस अपने घर के गार्डन में पौधों के लिए स्प्रयेर्स ढूंढ रहे है, तो चलिए जानते है आपके लिए उपयुक्त स्प्रयेर मशीन :  Manual Sprayers  यह बिना किसी बैटरी के उपयोग किये जाते है यानि बस पानी या दवाइयां मिलाये और स्प्रयेर पंप में भरकर सीधा छिडकाव करें। इनकी कीमत कम होती है और रखरखाव आसान होता है। Garden Sprayer Machine की तरह इन पंप का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।  Balwaan Manual Sprayers आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकते है यदि आप सब्ज़ियों, फूलों और घरेलू पौधों पर कीटनाशक या दवाई का हल्का छिड़काव करना चाहते है।   Portable Power Sprayers  इन स्प्रेयर में पेट्रोल इंजन लगा होता है, जिससे दबाव अधिक बनता है। मध्यम से बड़े खेतों बागों, पहाड़ी इलाके में जिन किसानों के खेत है और उन्हें ऐसा स्प्रयेर चाहिए जिससे घंटों छिड़काव किया जा सकते तो Portable Power Sprayers उनके लिए बहुत उपयुक्त है।  HTP Sprayers  यह स्प्रयेर लम्बे होस ( Hose ) पाइप के साथ आते है जिससे ऊँचें पेड़ों और लम्बी से लम्बी दूरी तक छिड़काव किया जा सकता है।Balwaan के HTP Sprayers बहुत ही शानदार डिजाईन और मजबूत बॉडी के साथ आते है जिससे किसान इन्हें कपास, गन्ना, आम, संतरा, अंगूर जैसे बागवानी क्षेत्रों में बड़ी ही आसानी से उपयोग में ले सकते है।   Battery operated Sprayers Balwaan Battery Sprayers, battery wali spray machine होता है — यानी इनमें हाथ से दबाव बनाने की ज़रूरत नहीं है। जिससे लगातार लंबे समय तक सामान तरीके से छिड़काव किया जा सकता है।  इसे किसान खेत में लबे समय तक कीटनाशक एवं दवाइयों का छिड़काव कर सकते है।  Pressure Washers  यह स्प्रयेर सफाई के कामों में बहुत ही उपयोगी है इसका इस्तेमाल किसान अपनी मशीनों की धुलाई के लिए इस्तेमाल कर सकते है। Balwaan Pressure Washer बहुत ही हाई परफॉरमेंस मोटर के साथ आती है जिससे सफाई के हर काम आसान हो जाते है। निष्कर्ष आज के आधुनिक खेती के दौर में Balwaan Sprayer Machines किसानों के लिए एक बेहतरीन high-performance sprayer machine हैं। ये मशीनें न सिर्फ मेहनत और समय की बचत करती हैं, बल्कि फसलों पर कीटनाशक और दवाइयों का समान और सटीक छिड़काव सुनिश्चित करती हैं।चाहे बात हो छोटे गार्डन के पौधों की, बड़े खेतों की फसलों की, या बागवानी के पेड़ों की, Balwaan की स्प्रेयर रेंज हर ज़रूरत के अनुसार उपलब्ध है — Manual, Battery, Power, HTP और Pressure Washer वेरिएंट में।कम कीमत, मजबूत डिज़ाइन और 24x7 ग्राहक सहायता Balwaan को किसानों की पहली पसंद बनाती है। अगर आप खेती में आधुनिकता और भरोसे का सही मेल ढूंढ रहे हैं, तो Balwaan Sprayer Machine आपके लिए एकदम सही विकल्प है। 👉 हमारी वेबसाइट Balwaan Krishi par जाकर kisan spray pump price की पूरी जानकारी ले सकते है।   लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न Q. बड़े खेतों या बागवानी के लिए कौन-सा स्प्रेयर बेहतर रहेगा?👉 बड़े खेतों या ऊँचे पेड़ों वाले बागों के लिए Balwaan HTP Sprayer या Portable Power Sprayer सबसे अच्छा विकल्प हैं, क्योंकि ये अधिक दबाव और लंबी दूरी तक छिड़काव करने की क्षमता रखते हैं।Q.क्या Balwaan Sprayer की सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं?👉 हाँ, Balwaan कंपनी 24x7 ग्राहक सहायता और देशभर में स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करती है। किसानों को सर्विस या रिपेयरिंग की चिंता नहीं करनी पड़ती।Q.Balwaan Sprayer कहाँ से खरीदे जा सकते हैं?👉 Balwaan Sprayer Machines कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, या नजदीकी डीलर , या ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (जैसे Amazon, Flipkart ) से खरीदे जा सकते हैं। 

Read more

Why to choose Power Reaper machine for Maize, Wheat, and Rice harvesting

Nov 08, 2025

Dear Reader, Welcome to the Blog section of Balwaan Krishi Power Reaper machine for maize, wheat, and rice harvesting :In today's Modern times, Farming is all about working smartly and effectively on the farm . Still many farmers in India are working manually under the sun with a lot of effort and manual labor. To reduce their long working hours for harvesting, Power reaper machines are introduced, which not only helps them carry on their work effectively  but it actually reduces a lot of manual labour. So, let’s understand why choosing Power reaper machine are important for farming Balwaan Power Reaper machine - The Most effective HarvestorIf you are a farmer looking for the best way to reduce manual labour for harvesting crops like wheat, maize, rice etc., then choosing the right machine plays a vital role. The Balwaan Power Reaper Machine here proves to be the most effective solution to this problem. Reapers are highly advanced machines designed for multi-crop harvesting, that comes with very sharp rotary blades and in a walk-behind type of structure, that makes it very easy for farmers to use it in the long run . Farmers can cut crops like paddy, wheat, mustard, soybean, rajma, cumin, green grams, black grams, fennel, Coriander, Sesame, Jute, Bengal gram, and more.Key features of using Balwaan Power Reaper Easy and efficient harvesting : Balwaan power reaper makes it possible to cut different types of crops in a less span of time, which saves a lot of time and labour Higher Productivity : This Machine has been designed with high performance engine that helps to cover larger area of farms and rapidly increased harvesting compared to manual labour Ease of Operation : The agriculture power reaper comes with ease of handling and maneuverability, that suits of time of even and uneven filed making it a best option for small, medium and large fieldsDurable and Low Maintenance: Built with sturdy materials and reliable components, the reaper requires minimal maintenance and offers long service lifeBenefits of Choosing Balwaan Power Reaper as Your Harvesting Expert Saves Time and Effort : The Balwaan Power Reaper effectively helps farmers reduce a lot of time and effort compared to traditional methods. Superior Cutting Performance : It Comes with sharp rotary blades that helps to cut crops firmly and efficiently, ensuring better yield quality. Farmer Friendly Design : It is so easy to operate that even women farmers can use it without any problem or difficulties.Multi Crop Compatibility : Suitable for harvesting a wide range of crops such as wheat, paddy, soybeans, mustard, and pulses—offering great versatility.Trusted Brand Support : Balwaan company gives 24/7 Customer support service and great after sales support to farmers.  How to buy Power Reaper Machine Online in IndiaIf farmers want to buy best reaper machine online in india they can easily visit our website by clicking on the link below 👇Best Power Reaper Machine Online in IndiaOr you can read our latest blog for full Information  👇How to Buy Reaper Harvesting Machine Online in Just 3 Simple StepsConclusion In the end, choosing the right machine is as important as choosing the right soil for farming . So, if farmers want their harvesting to be done quickly without any hassle they can choose Balwaan company’s Diesel Power Reaper, which is not only built with a high quality engine but also successfully effective in cutting crops like maize, rice and wheat. Get you Powerful Reapers Today & Make your Harvesting Faster, Smarter & Most effective Read Also This:- Balwaan Reaper Harvesting Machine - Know your reaper Manufacturers & Supplier Watch our Latest Video 👇  FAQ’s  1.What is the use of power reaper machine?Power reaper machines are designed for harvesting crops like maize, wheat, rice,barley, soyabeans etc, its is compatible for small, medium and large farms.2.Which is the best power reaper in India?There are many reaper harvesting machines available in India but Balwaan Power Reapers proves to be the best power reaper machine for harvesting.3.What is the cost of reaper machine?The cost of a reaper harvesting machine ranges between 1,00,000 to 1,30,000 in India. Read Also This:- Balwaan Power Weeder Machine: खेत की तैयारी में ट्रैक्टर का बेहतरीन विकल्प!Balwaan Brush Cutter Machine – हर सीजन की फसल कटाई के लिए परफेक्ट मशीन! 

Read more

Balwaan Brush Cutter Machine – हर सीजन की फसल कटाई के लिए परफेक्ट मशीन!

Nov 06, 2025

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका हार्दिक स्वागत है।Balwaan Brush Cutter Machine : खेती-किसानी में सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है फसल की सही समय पर कटाई करना। जहाँ आज भी भारत के कई क्षेत्रों में कुछ किसान ऐसे हैं जो अब भी फसल हाथों से काट रहे हैं, वहीं कई किसान ऐसे भी हैं जो वक्त के साथ आगे बढ़ रहे हैं और फसल व घास-फूस की कटाई के लिए Brush Cutter Machine का इस्तेमाल कर रहे हैं।यह मशीन किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है, क्योंकि fasal katne wali machine की ज़रूरत तो खेती के हर सीजन में रहती है। अगर किसान आज भी धीरे-धीरे हाथों से फसल काटेंगे, तो उसमें उनका बहुत ज़्यादा समय खर्च होगा और इससे फसल के खराब होने का डर भी बढ़ सकता है।तो चलिए, आज के इस ब्लॉग में समझते हैं कि कैसे आपकी फसल कटाई हो सकती है आसान — बस एक ब्रश कटर मशीन खरीदने से!ये भी पढ़ें: Balwaan Power Weeder Machine: खेत की तैयारी में ट्रैक्टर का बेहतरीन विकल्प!ब्रश कटर मशीन की जानकारी  देश के लगभग 90% किसान आज ब्रश कटर मशीन के बारे में जानते हैं, क्योंकि यह सिर्फ फसल काटने के लिए नहीं, बल्कि घास काटने और झाड़ियों की सफाई करने के लिए भी उपयोग में ली जाती है।  यह एक multi crop harvesting machine की तरह काम करती है, जिससे किसान कई अलग-अलग फसलों की सफाई से लेकर कटाई तक कर सकते हैं — वो भी बिना किसी नुकसान के। Brush Cutter Machine FeaturesBrush Cutter Machine दो तरह के इंजन में उपलब्ध है — 2 स्ट्रोक और 4 स्ट्रोक।ब्रश कटर बैक पैक और साइड पैक — दो बहुत ही बेहतरीन डिज़ाइन में आते हैं।यह मशीन पेट्रोल से चलने वाली (Petrol Operated) है।ब्रश कटर 35cc से 52cc के शानदार और दमदार पावरफुल इंजन में उपलब्ध है।सबसे खास बात — यह गेहूं, ज्वार, धान, मक्का, मेंहदी, सोयाबीन जैसी कई अन्य फसलों की कटाई बड़े आराम से करता है।इसके साथ कई शानदार अटैचमेंट्स जैसे 80T Blade, 3T Blade, Nylon Rope किसानों को उपलब्ध करवाए जाते हैं, जिससे वे हर प्रकार की फसल आसानी से काट सकें।कौन-सी कंपनी का ब्रश कटर है सबसे बेस्ट? खेती के उपकरणों के लिए मार्केट में कई ऐसी कंपनियाँ हैं जो ब्रश कटर मशीन किसानों के लिए उपलब्ध करवाती हैं। लेकिन यदि बात क्वालिटी और बेहतर सर्विस की हो, तो बलवान कंपनी (Balwaan Krishi) का नाम सबसे ऊपर आता है।बलवान कृषि के पास Brush Cutter Machine की पूरी रेंज उपलब्ध है, जो न सिर्फ बेहतर क्वालिटी के साथ आती हैं, बल्कि फसल कटाई के लिए एकदम परफेक्ट हैं। Balwaan के पास 35cc से लेकर 52cc तक के दमदार इंजन में fasal katai machine उपलब्ध हैं, जिससे किसान अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही ब्रश कटर चुन सकते हैं।बलवान कंपनी ही क्यों? Balwaan Krishi पिछले 9 सफल वर्षों से पूरे देश में विभिन्न खेती की मशीनें छोटे से छोटे गाँवों तक किसानों को उपलब्ध करवाती आ रही है।चाहे ब्रश कटर हो या पावर वीडर, हर तरह की खेती की मशीन बलवान कृषि के पास उपलब्ध है।इसके साथ ही बलवान कंपनी के पूरे देश में 6 से भी ज़्यादा वेयरहाउस मौजूद हैं। यही कारण है कि किसानों के लिए बलवान कृषि की मशीनें लेना सबसे फायदेमंद साबित होता है। निष्कर्ष :  आज के समय में जब खेती में मेहनत के साथ-साथ समय की भी बड़ी कीमत है, ऐसे में Brush Cutter Machine किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।यह मशीन न केवल फसल कटाई को आसान बनाती है, बल्कि खेत की सफाई, घास और झाड़ियों को हटाने जैसे कई काम भी बड़ी आसानी से करती है।अगर आप हर सीजन में फसल कटाई को तेज़, सुरक्षित और कम मेहनत वाला बनाना चाहते हैं और खोज रहे है Best brush cutter in India तो Balwaan Krishi के Brush Cutter Machine आपके लिए एकदम सही विकल्प है।इसकी मज़बूत क्वालिटी, दमदार इंजन और भरोसेमंद सर्विस इसे भारत के किसानों की पहली पसंद बनाते हैं।तो देर किस बात की? खेती के हर काम में स्मार्ट टेक्नोलॉजी अपनाई जाए —और शुरुआत की जाए एक भरोसेमंद fasal katai machine, यानी Balwaan Brush Cutter Machine से! ब्रश कटर की जानकारी विडियो के माध्यम से जानने के लिए निचे दिए गए विडियो पर क्लिक करें 👇 लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न :  1.कौन-कौन सी फसलें Brush Cutter Machine से काटी जा सकती हैं?इस मशीन से गेहूं, धान, मक्का, ज्वार, मेंहदी, सोयाबीन और कई अन्य फसलें काटी जा सकती हैं। यह अलग-अलग सीजन की फसलों के लिए एकदम परफेक्ट है। 2. क्या Brush Cutter Machine चलाना मुश्किल है?नहीं, इसे चलाना बहुत आसान है। साथ में मिलने वाले हैंडल और बेल्ट की मदद से कोई भी किसान इसे आराम से चला सकता है। साथ ही, इसके साथ उपयोग निर्देश (User Manual) भी मिलता है।  3. Petrol Brush Cutter Machine क्या होती है?Petrol Brush Cutter Machine यानी पेट्रोल चालित ब्रश कटर, पेट्रोल से चलने वाली मशीन होती है। यह बिजली की ज़रूरत के बिना खेत में कहीं भी चल सकती है और पावरफुल परफॉर्मेंस देती है। ये भी पढ़ें: - Power Reaper machine : अब फसल कटाई में 20 मजदूरों का काम करेगी ये एक ताकतवर मशीन !Gladiolus ki kheti : शादियों में लगाये जाने वाला ये फूल आपकी खेती को देगा धमाकेदार प्रॉफिट !!

Read more

Balwaan Power Weeder Machine: खेत की तैयारी में ट्रैक्टर का बेहतरीन विकल्प!

Nov 04, 2025

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका हार्दिक स्वागत है।Balwaan Power Weeder Machine in Indiaदेशभर में किसान हर मौसम में कई फसलों की खेती करते हैं। फिर चाहे सब्जियाँ हों या अन्य फसलें, इन सभी फसलों का सही उत्पादन निर्भर करता है खेत की मिट्टी को सही प्रकार से तैयार करने पर। यदि सही समय पर खेत में जुताई न की जाए तो रोपाई के बाद फसलों के उत्पादन में भारी नुकसान देखा जा सकता है।हर किसान के लिए यह मुमकिन नहीं होता कि वे हर महीने हज़ारों रुपये खर्च कर बड़े-बड़े ट्रैक्टर और मज़दूरों को बुलाकर हर सीज़न में खेत की जुताई करवाएँ। इतना ही नहीं, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खेत छोटे हैं, जिससे ट्रैक्टर उनके खेत में चलाना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं। इसलिए जिन किसानों के खेत छोटे है उन्हें खेत की जुताई मशीन की जरुरत होती है, इन सभी परेशानियों का एक आधुनिक समाधान है बलवान कंपनी की शानदार Power Weeder Machine।तो चलिए, आज के इस ब्लॉग में जानते हैं इस आधुनिक कृषि यंत्र के बारे में — और कैसे यह किसानों के लिए हो सकता है बेहद फायदेमंद। Power Weeder Machine क्या है ? Power Weeder Machine एक आधुनिक कृषि यंत्र है, जो खेत की सतह को तैयार करने के लिए बनाया गया है। यह मशीन बिल्कुल छोटे ट्रैक्टर की तरह काम करती है, जिससे किसान बिना किसी की मदद लिए आसानी से पूरे खेत को तैयार कर सकते हैं। फिर चाहे मिट्टी जलोढ़ हो या काली — यह मशीन हर तरह की मिट्टी में बहुत आसानी से काम कर सकती है।  ये भी पढ़ें: - Balwaan Brush Cutter Machine – हर सीजन की फसल कटाई के लिए परफेक्ट मशीन! किसानों के लिए पावर वीडर का महत्व | Best Power Weeder in Indiaभारत में खेती पूरे साल की जाती है — फिर चाहे सीज़न रबी का हो, खरीफ का या ज़ायद। किसानों को खरपतवार नियंत्रण और खेत की जुताई करने के लिए एक ऐसे आधुनिक उपकरण की आवश्यकता होती है, जो न सिर्फ उनका काम आसान बनाए बल्कि खेती में अधिकतम मदद करे। 1. खरपतवार नियंत्रण में सहायकपावर वीडर खेतों से खरपतवार को आसानी से निकाल देता है, जिससे फसलों को आवश्यक पोषक तत्व, पानी और धूप अधिक मात्रा में मिलती है। इससे फसल की उत्पादकता बढ़ती है। 2. समय और श्रम की बचतजहाँ पहले किसानों को हाथ से निराई-गुड़ाई करने में बहुत समय और मजदूर लगते हैं। पावर वीडर से वही काम कुछ ही समय में कम श्रम से हो जाता है। 3. उत्पादन लागत में कमीमजदूरी पर होने वाला खर्च कम हो जाता है।ईंधन की खपत भी अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे कुल उत्पादन लागत घटती है। 4. छोटे और सीमांत किसानों के लिए उपयोगीयह मशीन हल्की है और चलाने में आसान होती है। छोटे खेतों में भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है। Balwaan Power Weeder की पूरी जानकारी  बलवान कंपनी पिछले कई वर्षों से किसानों को कृषि से जुड़ी आधुनिक मशीनें उपलब्ध करा रही है, जो न सिर्फ किसानों की मदद करती हैं बल्कि उनके समय और श्रम की भी बचत करती हैं। तो चलिए जानते हैं Power Weeder Machine की पूरी जानकारी — पॉवर वीडर 5.5 HP से लेकर 7 HP तक के दमदार 4-stroke इंजन में आता है जिससे बिना किसी चिंता के घंटों गुड़ाई और जुताई का काम किया जा सकता है । 8 से 9 इंच तक की गहराई में गुड़ाई करने में सक्षम है । ट्रांसपोर्ट व्हील्स और 32 ब्लेड्स के सेट के साथ आती है ये मशीन जिससे हर तरह की मिट्टी में जुताई, निराई-गुड़ाई और खरपतवार हटाना आसान हो जाता है। रखरखाव बिलकुल आसान है बस समय रहते किसान खुद ही इस मशीन की सर्विस कर सकते है सबसे बड़ी ख़ास बात इस मशीन कई तरह के अलग-अलग अटैचमेंट्स लगते है जैसे  Reaper AttachmentPaddy WheelCultivatorPotato Digger इत्यादि। निष्कर्ष  Balwaan Power Weeder किसानों के लिए एक ऐसा आधुनिक यंत्र है जो खेत की जुताई, निराई-गुड़ाई और खरपतवार नियंत्रण के काम को बेहद आसान बना देता है। यह न केवल समय और श्रम की बचत करता है, बल्कि उत्पादन लागत भी घटाता है। छोटे और सीमांत किसान भी इसका उपयोग कर अपनी खेती को और अधिक लाभदायक बना सकते हैं। वास्तव में, यह मशीन खेत की तैयारी में ट्रैक्टर का बेहतरीन विकल्प है।  यदि किसान पॉवर वीडर की कीमत से सम्बन्धित पूरी जानकारी चाहते है तो निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇Power Weeder Price in India लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न :  1.छोटे किसानों के लिए कौन सा Power Weeder सबसे अच्छा है? छोटे और सीमांत किसानों के लिए बलवान के सभी पॉवर वीडर बहुत ही उपयोगी साबित होते है, क्योंकि यह खेत के हर खोने में निराई-गुड़ाई करने के लिए उपयुक्त है।  2. Power Weeder खरीदने पर सरकार कितनी सब्सिडी देती है? Power weeder machine मशीन खरीदने पर सरकार किसानों को 50% तक की सब्सिडी देती है।   3. क्या Power Weeder हर तरह की फसलों के लिए उपयोगी है? जी हाँ, पॉवर वीडर हर तरह की फसलों में आसानी से काम करता है, इसका उपयोग फसलों के बीच जिद्दी खरपतवारों को हटाने के लिए सबसे ज्यादा होता है।  ये भी पढ़ें: - Power Reaper machine : अब फसल कटाई में 20 मजदूरों का काम करेगी ये एक ताकतवर मशीन !7HP Power Weeder: किसानों की पहली पसंद ये बदल देगा खेती का तरीका 

Read more

Gladiolus ki kheti : शादियों में लगाये जाने वाला ये फूल आपकी खेती को देगा धमाकेदार प्रॉफिट !!

Oct 14, 2025

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका हार्दिक स्वागत है। Gladiolus ki kheti : भारत के हर क्षेत्र के किसान सब्जियों की खेती की ओर भारी कदम बढ़ा रहे हैं क्योंकि जाहिर सी बात सब्जियों की डिमांड और प्रॉफिट तो मार्केट में आए दिन बढ़ता जा रहा है।   लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान हैं जो अब सब्जियों के साथ फूलों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन भला क्यों?  क्योंकि शादियों की सजावटों और त्योहारों में फूलों की कीमत हद से ज्यादा होती है इसलिए यदि किसान सितंबर से अक्टूबर के महीने में एक फेमस फूल की खेती “Gladiolus की खेती” शुरू करें तो उन्हें बहुत ही शानदार मुनाफ़ा हो सकता है।  आइये आज के इस ब्लॉग में जानते है इस फूल के बारे में । Gladiolus क्या है ? ग्लैडियोलस एक कंदीय (Bulbous) फूल है जो दिखने में बेहद सुंदर और रंग-बिरंगा होता है। इसके फूल लंबे डंठल पर लगते हैं और शादियों, त्योहारों और सजावटों के लिए काफी पसंद किए जाते हैं।  इसे अक्सर “Sword Lily” या “Queen of Bulbous Flowers” के नाम से जाना जाता है।  रंग और किस्में: लाल, गुलाबी, सफेद, पीला, नारंगी, बैंगनी एक ही पौधे पर कई रंगों के फूल भी हो सकते हैं ।ये भी पढ़े:- गेंदा फूल की खेती पर बिहार सरकार का बड़ा तोहफ़ा: अब मिलेगी 70% तक की सब्सिडीGladiolus ki kheti की पूरी जानकारी | Gladiolus Farming in India Gladiolus ki kheti शुरू करने से पहले कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखें - खेती की शुरुआत करने से पहले खेत में गहरी जुताई करना अति आवश्यक है, इसलिए मिट्टी में जुताई कर पहले उसे पूरी तरह भुरभुरी बना ले।  अगर किसान जुताई के लिए किसी आधुनिक यंत्र का इस्तेमाल करना चाहते है तो उनके लिए Power Weeder बहुत ही उपयुक्त साबित होगा।  इसके बाद पौधे के कंदो को करीब 1 फ़ीट की दूरी और लग-भग 5 से 7 सेंटीमीटर की उपयुक्त गहराई पर बोना चाहिए।  जब पौधा 20 सेंटीमीटर ऊँचा होने लगे तब मिट्टी पर चढ़ाई करनी चाहिए जिससे की वह मजबूत और सीधा रहे।  इस पौधे की हार्वेस्टिंग का समय नवंबर से मार्च महीने के बीच किया जाता है यानि इसकी हार्वेस्टिंग पौधा लगाने के 60 से 120 दिन के बाद की जाती है। फूल आने पर 4 से 5 पत्ते छोड़कर ऊपर का हिस्सा काट लेना चाहिए।  इस Gladiolus की खेती शुरू में एक एकड़ की ज़मीन में लग-भग 70 हज़ार कंद लगाये जा सकते है, जिससे पुरे 1.5 से 2.5 क्विंटल कंद मिलता है। इसके कंद औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और फूल शादियों, त्योहारों और सजावटों में अच्छी कीमत पर बिकते हैं।   कीटों से नियंत्रण के लिए आधुनिक कृषि यंत्र : ग्लैडियोलस की फसल में एक महतवपूर्ण कदम होता है कीटों से फसल की सही सुरक्षा करना क्योंकि यदि कीटों का सही समय पर नियंत्रण न किया जाए तो फसल को भारी नुकसान पहुच सकता है।  Gladiolus की खेती में थ्रिप्स (thrips), एफिड्स (aphids), स्लग (slugs) जैसे कई कीट लग सकते है और इनके बचाव के लिए किसान एक आधुनिक कृषि यंत्र जैसे Sprayer Machine का इस्तेमाल कर सकते है।  ये मशीन 3 गुना ज्यादा प्रेशर के साथ पूरे खेत में आसानी से छिड़काव करती है इसलिए ये मशीन ग्लैडियोलस की खेती में एक बहुत ही महत्वपूर्ण विकल्प साबित होगी ।  निष्कर्ष : ग्लैडियोलस की खेती किसानों के लिए एक बेहतरीन और मुनाफ़े वाला विकल्प साबित हो सकती है। जहाँ एक ओर सब्ज़ियों की खेती में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, वहीं फूलों की खेती ख़ासकर ग्लैडियोलस जैसे आकर्षक और मांग वाले फूल की खेती किसानों को अतिरिक्त और स्थायी आमदनी का मौका देती है। शादियों, त्योहारों और सजावटों में इसकी भारी मांग रहती है, जिससे बाज़ार में इसका मूल्य हमेशा ऊँचा बना रहता है।यदि किसान सही समय पर इसके कंद बोएँ, मिट्टी की तैयारी अच्छे से करें, और आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे Power Weeder और Battery Sprayer Machine का उपयोग करें, तो वे कम लागत में अधिक उत्पादन और शानदार मुनाफ़ा कमा सकते हैं।लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न :  Q.Gladiolus का फूल कब लगाना चाहिए?ग्लैडियोलस की खेती शुरू करने का सबसे उपयुक्त समय सितंबर से अक्टूबर तक का होता है। इस समय मिट्टी में नमी संतुलित रहती है और तापमान पौधों की बढ़वार के लिए आदर्श होता है।  Q.ग्लेडियोलस की कौन-कौन सी किस्में हैं?ग्लेडियोलस की ऐसे हजारों किस्में है लेकिन कुछ मुख्य किस्में है जैसे स्नो क्वीन, सिल्विया, एपिस ब्लासम, बिग्स ग्लोरी, गोल्ड बिस्मिल, पूसा सुहागिन, इत्यादि  Q.ग्लेडियोलस फूलों का मुख्य उपयोग क्या है?ग्लैडियोलस फूलों का उपयोग मुख्यतः शादियों, त्योहारों (विशेष रूप से दिवाली ) , होटलों, आयोजनों और घरों की सजावट में किया जाता है। इसके लंबे और आकर्षक फूलों के कारण इसे कट फ्लावर (Cut Flower) के रूप में भी बहुत पसंद किया जाता है। ये भी पढ़े:- Power Reaper machine : अब फसल कटाई में 20 मजदूरों का काम करेगी ये एक ताकतवर मशीन !7HP Power Weeder: किसानों की पहली पसंद ये बदल देगा खेती का तरीकाकिसानों की आमदनी बढ़ाने का बड़ा मौका! बागवानी में इन 4 फसलों की खेती पर सरकार दे रही 50% तक सब्सिडी।Cauliflower Farming: भारत में फूलगोभी की खेती से इस तरह होगा किसानों की आमदनी में जबरदस्त मुनाफा !क्या नवम्बर दिसम्बर के महीने में प्याज की खेती करना होगा लाभदायक ? 

Read more

कम लागत में शुरू करें वर्मीकम्पोस्ट Business – घर बैठे बनाएं खाद और पाएं बड़ा मुनाफा

Oct 08, 2025

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका हार्दिक स्वागत है। कम लागत में शुरू करें वर्मीकम्पोस्ट Business: खेती में कई नयी तकनीके किसानों के लिए वरदान बन कर आती है लेकिन उनमें से कई ऐसे तरीके होते है जो खेती में आपकी पैदावार बढ़ाने की जगह नुकसान पैदा कर सकते है। आज कल जहाँ रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल खेती में बढ़ता जा रहा है है वहीं जैविक खेती अपनी जगह लोगों में दिल में बना रही है, लोग अब स्वस्थ और केमिकल-फ्री फसलों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में वर्मीकम्पोस्ट खाद ( vermi compost khad) जिसे केंचुआ खाद के नाम से भी जाना जाता है न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि यह एक लाभदायक बिज़नेस अवसर भी बन चुका है।अच्छी बात यह है कि आप इसे बिना किसी बड़ी लागत, केवल घर के जैविक कचरे से शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वर्मीकम्पोस्ट कैसे बनाएं और आप कम लागत में वर्मीकम्पोस्ट बिज़नेस कैसे शुरू कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वर्मीकम्पोस्ट क्या है | Vermicompost Fertilizer वर्मीकम्पोस्ट एक जैविक खाद है जो केंचुओं द्वारा जैविक कचरों को सड़ाकर बनाई जाती है। इसमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो पौधों की वृद्धि और मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यह पूरी तरह से एक प्राकृतिक तत्वों से बनायीं गयी खाद है और रासायनिक उर्वरकों का एक बेहतरीन विकल्प है। ये भी पढ़े : सर्दियों में रबी की फसलों की बुवाई के लिए अपनाएं ये आधुनिक कृषि यंत्र, बढ़ेगा मुनाफा! बिज़नेस शुरू करने के लिए जरूरी चीजेंजैविक खेती टिप्स : वर्मीकम्पोस्ट के इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। बस घर में पाई जाने वाली चीजों से आप आसानी से इस खाद को तैयार कर सकते है - आइए देखें किन-किन चीजों की जरूरत होती है ✅ सही जगह:घर की छत, आंगन, या किसी छायादार कोना ✅ सामग्री:पुराना ड्रम, टब या लकड़ी का बॉक्ससूखा पत्ता, पुराने अख़बार, और किचन का जैविक कचराकेंचुए (Red Wigglers – Eisenia Fetida) ✅ पानी और ढक्कन:नमी बनाए रखने के लिए थोड़ा पानीकंटेनर को ढकने के लिए बोरी या कपड़ा वर्मीकम्पोस्ट बनाने के 7 आसान Steps 1.कंटेनर तैयार करें – पुराने ड्रम या कंटेनर में नीचे एक छेद करें ताकि पानी निकालने में आसानी हो ।2.नीचे बेस लेयर डालें – खाद बनाने के लिए सबसे पहले कंटेनर में सूखे पत्ते, पेपर या घास डालें।3.केंचुए छोड़ें – फिर 500 ग्राम से शुरुआत कर सकते हैं।4.किचन वेस्ट डालें – फल-सब्जी के छिलके, चाय पत्ती, अंडे के छिलके।5.ढक दें – फिर उस कंटेनर को नमी और अंधेरे के लिए बोरी या किसी कपडें से ढक दें ।6.हर 4-5 दिन में उलट-पलट करें – बनाये गए मिश्रण को हर 4 से 5 में उलट- पुलट करें ऑक्सीजन बनाए रखने के लिए।7.45-60 दिन में खाद तैयार – खुशबूदार, भूरी मिट्टी जैसी खाद तैयार ।वर्मीकम्पोस्ट के फायदे | Tips for Farmers मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है – वर्मीकम्पोस्ट में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पायें जाते हैं जो मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं।मिट्टी की बनावट सुधारता है – यह मिट्टी में हवा और नमी का संतुलन बनाए रखता है, जिससे पौधों की जड़ें अच्छी तरह फैलती हैं।फसलों की पैदावार बढ़ाता है – वर्मीकम्पोस्ट से पौधों की वृद्धि तेज होती है और उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर होती है।रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाता है – इससे किसान जैविक खेती की ओर बढ़ सकते हैं, जो मिट्टी और पर्यावरण दोनों के लिए सुरक्षित है।मिट्टी के जीवाणुओं की संख्या बढ़ाता है – इसमें लाभदायक सूक्ष्मजीव होते हैं जो मिट्टी की जैविक क्रियाओं को सक्रिय रखते हैं।जल धारण क्षमता बढ़ाता है – इससे मिट्टी में पानी अधिक समय तक बना रहता है, जिससे सिंचाई की जरूरत कम होती है।पर्यावरण के लिए अनुकूल – वर्मीकम्पोस्ट बनाने में कचरे का पुन: उपयोग होता है, जिससे प्रदूषण कम होता है।  मुनाफा कैसे कमाएं? 1. खाद बेचें:तैयार वर्मीकम्पोस्ट को 10–25 रुपये/किलो के हिसाब से बेच सकते हैं।1 महीने में 50–100 किलो खाद बनाई जा सकती है। 2. पौधों के साथ पैक करके बेचें:वर्मीकम्पोस्ट + गमले + पौधा = Value Packघर के गार्डनिंग प्रेमियों को बेचें। 3. लोकल मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म:किसान मंडी, नर्सरी, गार्डन सेंटर से संपर्क करें।OLX, Facebook Marketplace और WhatsApp ग्रुप्स में प्रचार करें। 4. वर्कशॉप और ट्रेनिंग से कमाई:लोगों को वर्मीकम्पोस्टिंग सिखाकर भी आमदनी हो सकती है। निष्कर्ष | Conclusionवर्मीकम्पोस्टिंग न केवल एक पर्यावरण हितैषी कदम है, बल्कि यह घर बैठे कमाई का बेहतरीन तरीका भी बन सकता है। यदि आप भी थोड़ी मेहनत और समझदारी से इस काम को करते हैं, तो यह आपको हर महीने सैकड़ों से हजारों रुपये की कमाई दे सकता है।तो अब इंतजार किस बात का? आज से ही जैविक कचरे का सही उपयोग करें और वर्मीकम्पोस्ट बनाकर सस्टेनेबल इनकम की ओर पहला कदम बढ़ाएं!यदि किसान जैविक खेती कर जल्दी ही खेती के कार्य को और आसान और कम समय में पूरा करना चाहते है तो आप Balwaan Krishi के आधुनिक कृषि यंत्र जैसे Power Weeder, Water Pump, Battery Sprayers का इस्तेमाल कर सकते है जिससे खेती कई ज्यादा आसान और किफायती होगी ।ये भी पढ़े : Balwaan Reaper Harvesting Machine - Know your reaper Manufacturers & Supplierहाथ से बुवाई को कहो Bye-Bye! अब Seeder Machine से बनाये मूली की खेती को सुपरफ़ास्टCauliflower Farming: भारत में फूलगोभी की खेती से इस तरह होगा किसानों की आमदनी में जबरदस्त मुनाफा !Gladiolus ki kheti : शादियों में लगाये जाने वाला ये फूल आपकी खेती को देगा धमाकेदार प्रॉफिट !!Balwaan Brush Cutter Machine – हर सीजन की फसल कटाई के लिए परफेक्ट मशीन! 

Read more

सर्दियों में रबी की फसलों की बुवाई के लिए अपनाएं ये आधुनिक कृषि यंत्र, बढ़ेगा मुनाफा!

Oct 06, 2025

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका स्वागत है। सर्दियों में रबी की फसलों की बुवाई के लिए अपनाएं ये आधुनिक कृषि यंत्र, बढ़ेगा मुनाफा! सर्दियों का मौसम किसानो के लिए एक नयी उम्मीद की किरण लेकर आता है। यह वह समय है जब हम अपने खेतों में नए सिरे से रबी की फसलों की बुवाई करते है।  खासकर सर्दियों के इस मौसम में विभिन्न प्रकार की फसलों की बुवाई की जाती है जैसे गेहूं , सरसों , चना और मटर इत्यादि। इन फसलों की विशेषताएँ इन्हें सर्दियों में उगाने के लिए उपयुक्त बनाती हैं। जिसके लिए आधुनिक कृषि यंत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ।  साथ ही इन फसलों से होने वाले भारी मुनाफे के चलते किसान रबी की फसल की बुवाई करना बहुत ही फायदेमंद मानते है।  आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगे सर्दियों में बोई जाने वाली फसलों के बारे में साथ ही कुछ ऐसे बेहतरीन आधुनिक कृषि यंत्र (Modern Agriculture Equipments) के बारे में , जिनकी मदद से सर्दियों में फसलों की बुवाई करना किसान के लिए बहुत ही आसान हो जाएगा।  इतना ही नहीं इन आधुनिक कृषि उपकरणों से किसान पारंपरिक तकनीकों के मुकाबले बहुत ही जल्दी बुवाई का कार्य पूरा कर पायेंगे। सर्दी में बोई जाने वाली मुख्य फसलें | Winter Season crops गेहूं - गेहूं रबी की प्रमुख फसल है, जो रोटी, ब्रेड और कई खाद्य पदार्थों का स्रोत है। इसे ठंडे मौसम में उगाया जाता है और मार्च-अप्रैल में काटा जाता है।जौ - जौ को ठंडे मौसम में उगाया जाता है और इसका उपयोग अनाज और पशु चारे में होता है। इसे गेहूं के बाद दूसरी महत्वपूर्ण रबी फसल माना जाता है।सरसों - सरसों एक तेल वाली फसल है, जिससे सरसों का तेल निकाला जाता है, जो खाने में और औषधीय रूप में उपयोगी है। यह ठंडे मौसम में बेहतर उपज देती है।चना - चना एक प्रमुख दलहनी फसल है, जो प्रोटीन से भरपूर होती है और भारतीय भोजन में इसे विभिन्न रूपों में उपयोग किया जाता है।मटर - मटर एक पौष्टिक फसल है, जो ठंडे मौसम में उगाई जाती है और सब्जियों और दालों में प्रमुख रूप से प्रयोग होती है।लहसुन - लहसुन मसाले और औषधीय गुणों के लिए महत्वपूर्ण है, सर्दियों में लहसुन की बुवाई की जाती है। इसका उपयोग भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है।प्याज - प्याज को सर्दी में बोया जाता है ताकि गर्मी में अच्छी उपज मिल सके। यह सब्जी और मसाले के रूप में भारतीय व्यंजनों में प्रमुखता से इस्तेमाल होती है।आलू - आलू एक मुख्य सब्जी फसल है, जो सर्दियों में उगाई जाती है और इसका उपयोग विभिन्न व्यंजनों में होता है।ये भी पढ़े: क्या नवम्बर दिसम्बर के महीने में प्याज की खेती करना होगा लाभदायक ? फसल बुवाई के लिए आधुनिक कृषि यंत्र | Modern Agricultural Equipment for Sowing crops 1. Balwaan Agriculture Manual Seeder ( S-1) : Balwaan Krishi का यह Manual Seeder Machine (S-1) किसानों के लिए खेतों में बीज बुवाई करने के लिए  एक अत्यंत उपयोगी और आधुनिक कृषि यंत्र साबित हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे किसान प्रति दिन 5000 से 6000 बीज आसानी से बो सकते हैं। यह सीडर छोटे और मध्यम आकार के खेतों में बुवाई के कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करता है। इसके अलावा, इस सीडर का उपयोग नर्सरी में भी बीज बुवाई के लिए आसानी से किया जा सकता है। 2. Balwaan Agriculture Manual Seeder ( S-2):किसानों के लिए बीज बुवाई और खाद डालने का काम आसान बनाने के लिए अब आगयी है एक ऐसी मशीन जिससे एक ही समय पर आप बुआई भी कर सकते है और साथ ही खेत में खाद भी दाल सकते है। पेश है Balwaan Manual Seeder (S -2), इस सीडर की डबल बैरल क्षमता किसानों को खेत में बीज और खाद दोनों डालने में सक्षम बनाती है। इसकी मदद से किसान प्रतिदिन 8,000 से 10,000 बीज आसानी से बो सकते हैं, जिससे बुवाई का काम न केवल तेज होता है बल्कि बेहद सरल भी हो जाता है। Balwaan Manual Seeder की यह विशेषता किसानों के लिए समय और मेहनत दोनों की बचत करती है। 3. Balwaan Agriculture Manual Seeder Machine ( S-12) Balwaan Manual Seeder (S-12) एक उच्च गुणवत्ता वाला 12-टीथ सीडर है, जो बड़े खेतों में बीज बुवाई के काम को बेहद आसान बना देता है। इस सीडर की खासियत यह है कि यह बीज बुवाई का काम तेजी से पूरा करता है और वजन में हल्का होने के कारण इसे महिलाएं भी आसानी से उपयोग कर सकती है। Balwaan S-12 के बड़े बैरल की मदद से किसान अलग अलग  प्रकार के बीज एक साथ आसानी से बो सकते हैं, जिससे मेहनत और समय दोनों की बचत होती है।इन आधुनिक कृषि यंत्र का उपयोग करके किसान बिना ट्रैक्टर के भी आसानी से फसल की बुवाई कर सकते हैं। ये उपकरण अपनी उपयोगिता, सरलता और किफायती कीमत के कारण ट्रैक्टर का एक अच्छा विकल्प साबित होते हैं। साथ ही, ये पर्यावरण के अनुकूल हैं और मिट्टी के स्वास्थ्य को भी बनाए रखते हैं।निष्कर्ष | Conclusionसर्दियों में फसलों की बुवाई के लिए खेती के आधुनिक उपकरण का सही चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। बलवान कृषि के तीनों मैनुअल सीडर S-1,S-2, S-12 जैसे आधुनिक कृषि यंत्र न केवल किसानों के लिए बुवाई को आसान बनाते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद हैं। इसलिए, यदि आप सर्दियों की फसलों की बुवाई कर रहे हैं, तो इन कृषि उपकरणों का उपयोग करें और अपने खेती के अनुभव को और भी बेहतर बनाएं। खेती से जुड़ी और अधिक रोचक जानकारी के लिए Balwaan Krishi के अन्य ब्लॉग यहाँ पढ़े - blogs.balwaan.comलगातार पूछे जाने वाले प्रश्न 1.रबी फसल की बुआई कब होती है? रबी फसलों की बुआई आमतौर पर अक्टूबर से दिसंबर के बीच की जाती है। ये फसलें ठंड के मौसम में उगाई जाती हैं और उनकी कटाई मार्च से अप्रैल में होती है।2.भारत में सर्दी के मौसम में कौन सी फसलें उगाई जाती हैं? भारत में सर्दी के मौसम में मुख्यतः गेहूं, जौ, चना, सरसों और मटर जैसी रबी फसलें उगाई जाती हैं। इन फसलों को ठंडे मौसम और कम पानी की आवश्यकता होती है, जिससे वे ठंड के मौसम में अच्छी तरह बढ़ती हैं। 3.फसल की बुवाई में उपयोगी कृषि यंत्र कोनसे है फसल बुवाई में सबसे उपयोगी कृषि यंत्र है बलवान का मैन्युअल सीडर। ये आधुनिक कृषि यंत्र बीज को सही गहराई और दूरी पर बोने में मदद करते हैं, जिससे फसल की बेहतर वृद्धि होती है।  Read Also This: Balwaan Reaper Harvesting Machine - Know your reaper Manufacturers & Supplierहाथ से बुवाई को कहो Bye-Bye! अब Seeder Machine से बनाये मूली की खेती को सुपरफ़ास्टCauliflower Farming: भारत में फूलगोभी की खेती से इस तरह होगा किसानों की आमदनी में जबरदस्त मुनाफा !

Read more

Our Journey

YouTube Video Thumbnail

The agricultural industry in India has been growing for eras being a unique part of culture across all the different states.

Our respected founders Mr Rohit Bajaj & Mr Shubham Bajaj started the corporation under the name of “Modish TractorAurKisan Pvt. Ltd.” in the year 2016 with support from our proud investors.

Read our story

Our Supporters

  • labs-indigram-logo
  • caspian-logo
  • ciie-logo
  • ciie-logo
suitcase-icon

Apply for Dealership?
Share your phone number.